दीपावली पर लालकुआं बाजार पहुंचे सांसद अजय भट्ट, ‘लोकल फॉर वोकल’ का दिया संदेश

दीपावली पर लालकुआं बाजार पहुंचे सांसद अजय भट्ट, ‘लोकल फॉर वोकल’ का दिया संदेश

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

दीपावली पर्व के अवसर पर नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट सोमवार को लालकुआं बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से दीये, मोमबत्तियां, धूपबत्ती और अन्य त्योहारी सामान की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।

सांसद अजय भट्ट के बाजार में पहुंचते ही स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने बाजार में घूमकर दुकानदारों से बातचीत की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

पत्रकारों से बातचीत में सांसद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘लोकल फॉर वोकल’ के नारे को अब जमीन पर उतारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि लोग स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं और कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीदेंगे, तो इससे स्थानीय व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी

सांसद ने कहा, “हमारे अपने क्षेत्र के लोगों द्वारा निर्मित वस्तुएं खरीदना ही सच्ची देशभक्ति है। दीपावली जैसे त्योहारों में जब हम लोकल उत्पादों को बढ़ावा देते हैं, तो इससे न केवल आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होता है, बल्कि हजारों परिवारों की आजीविका भी सुरक्षित रहती है।”