दीपावली पर दून पुलिस का मानवीय चेहरा, एकाकी बुजुर्गों संग मनाया त्योहार

दीपावली पर दून पुलिस का मानवीय चेहरा, एकाकी बुजुर्गों संग मनाया त्योहार

स्थान: देहरादून

दीपावली के शुभ अवसर पर जहां पूरा शहर रोशनी और उत्साह में डूबा रहा, वहीं दून पुलिस का एक अलग और मानवीय रूप देखने को मिला। पुलिस कर्मियों ने त्योहार की व्यस्तता के बीच समाज के उन लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, जो अकेलेपन में दीपावली मना रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देश पर, सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में एकाकी बुजुर्गों से मिलने, उनका हालचाल जानने और दीपावली की शुभकामनाएं देने के आदेश दिए गए थे।

निर्देशों का पालन करते हुए दून पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर एकाकी बुजुर्गों से मुलाकात की, उन्हें मिठाई दी और कुछ समय उनके साथ बिताया। पुलिस के इस स्नेहपूर्ण gesture ने बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और अपनत्व की झलक ला दी।

दीपों के इस पर्व पर दून पुलिस का यह मानवीय रूप देखकर बुजुर्ग भावुक हो उठे और उन्होंने पुलिस को ढेरों आशीर्वाद दिए

शहरवासियों ने भी पुलिस के इस सामाजिक सरोकार की पहल की सराहना करते हुए कहा कि “दून पुलिस ने इस दीपावली मानवता की सबसे सुंदर मिसाल पेश की है।