उत्तराखंड: चारधाम यात्रा ने तोड़ा केदारनाथ का रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा ने तोड़ा केदारनाथ का रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार

रिपोर्टर : सचिन कुमार

स्थान : देहरादून

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इस साल भी नई ऊंचाईयों को छू रही है। वर्षा और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

केदारनाथ यात्रा ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बुधवार को 16,560 यात्रियों का आंकड़ा पार कर लिया। केदार धाम के कपाट 23 अक्टूबर को भैया दूज के अवसर पर बंद होंगे, इसलिए यात्रा अभी कुछ दिन और जारी रहेगी।

इसके अलावा, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा के बावजूद चारधाम यात्रा सरल, सुगम और सुरक्षित रही। उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा का नया रिकॉर्ड बन चुका है और समापन तक और भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

यात्रियों ने भी यात्रा को सफल और सुरक्षित बताते हुए प्रशासन की सराहना की है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा श्रद्धा, आस्था और साहस का जीवंत उदाहरण बनी हुई है।