


लोकेशन :- बागेश्वर
रिपोर्टर :- मनोज टंगड़िया

जिले की 19 सदस्यों वाली जिला पंचायत की दूसरी बैठक हाल ही में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न समितियों पर चर्चा के साथ-साथ समितियों के गठन का कार्य भी संपन्न हुआ।



बैठक के दौरान आपदा प्रभावित क्षेत्रों से जुड़े प्रस्तावों पर सहमति दर्ज की गई और सदस्यों द्वारा प्रस्तुत अन्य प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।



जिला पंचायत की कार्यवाही को मीडिया के माध्यम से साझा करते हुए अध्यक्ष शोभा आर्या और पंचायती नेता विपक्ष नवीन परिहार ने कहा कि बैठक में पारदर्शिता और जनहित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए गए। बैठक ने जिले में पंचायती व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होने की उम्मीद जताई गई।





