हल्द्वानी में NDPS एक्ट पर कार्यशाला आयोजित, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने दी विस्तृत जानकारी

हल्द्वानी में NDPS एक्ट पर कार्यशाला आयोजित, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने दी विस्तृत जानकारी

स्थान : हल्द्वानी

05 अक्टूबर 2025 को कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में NDPS एक्ट के मुख्य प्रावधानों और प्री-ट्रायल निस्तारण से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला जिले के सभी थाना प्रभारियों, विवेचकों एवं मालखाना मुहर्रिर के लिए एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

कार्यशाला में श्री हरि विनोद जोशी (सेवानिवृत्त अपर निदेशक विधि, मा० उच्च न्यायालय उत्तराखंड), श्री आशीष गुप्ता (अभियोजन अधिकारी, नैनीताल) और श्री सुमित पांडे (सीओ ऑपरेशन, नैनीताल) ने प्रतिभागियों को NDPS एक्ट की धाराओं, माल जब्तीकरण प्रक्रिया, मालखाना में रखरखाव, ड्रग डिस्पोजल और अन्य विशेष नियमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

सभी प्रतिभागियों को पुलिस प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के लिए प्रावधानों में उल्लिखित महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा NDPS एक्ट से संबंधित समय-समय पर दिए गए निर्णयों और उनके सही क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला गया।

एसएसपी मीणा ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों को और प्रभावी बनाना है और युवाओं में नशा फैलाने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।