विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का जन्मदिन लालकुआँ में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का जन्मदिन लालकुआँ में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह की शुरुआत गौलापार क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक के सहभागिता से हुई।

इसके बाद हल्दूचौड़ में बहुउद्देश्यीय शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। लालकुआँ के अवंतिका देवी मंदिर में विधायक की दीर्घायु की कामना करते हुए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

विधायक ने लालकुआँ के आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया, जिससे बच्चों में भी खुशी का माहौल बना। बिन्दुखत्ता में भी हवन यज्ञ, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण के कार्यक्रमों के साथ जन्मदिन बड़े ही सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर जनता ने विधायक के प्रति अपने स्नेह और सम्मान का परिचय दिया और सभी कार्यक्रमों में बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया।