विकासनगर में नाबालिग के साथ आपत्तिजनक घटना, आरोपी युवक हिरासत में

विकासनगर में नाबालिग के साथ आपत्तिजनक घटना, आरोपी युवक हिरासत में

लोकेशन -विकासनगर
रिपोर्ट – सतपाल धानिया

विकासनगर। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में एक अजीबोगरीब और आपत्तिजनक घटना सामने आई, जिसने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, एक मुस्लिम युवक ने फिल्मी स्टाइल में एक हिंदू नाबालिग की मांग में जबरन सिंदूर भरने की कोशिश की और उसे खेतों के रास्ते अगवा करने का प्रयास किया।

घटना के बाद नाबालिग के परिवार और स्थानीय हिंदू संगठनों ने कोतवाली विकासनगर में युवक के खिलाफ तहरीर दी और उसकी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि मामले की पूरी जाँच जारी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि विकासनगर क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार तथा पुलिस को ऐसे मामलों पर सख्त निगरानी रखने और कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

इस घटना ने स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।