नैनीताल पुलिस ने दशहरा पर्व को सुरक्षित मनाने के लिए किया सख्त इंतजाम

नैनीताल पुलिस ने दशहरा पर्व को सुरक्षित मनाने के लिए किया सख्त इंतजाम

स्थान : नैनीताल

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री अमर चंद शर्मा, व0उ0नि0 रोहिताश सागर सहित पूरी पुलिस टीम तथा प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल श्री हेम चंद पंत, प्रभारी निरीक्षक लालकुआ श्री बृजमोहन राणा और अन्य अधिकारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सुरक्षा अभियान चला रहे हैं।

पुलिस बल द्वारा मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस अड्डों और मेले के स्थलों पर सतत गश्त की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए डॉग स्क्वॉड टीम भी तैनात है और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग कर रही है।

स्थानीय बाजारों और सड़कों पर पुलिस की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

जनता से अपील:

  • भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें और अपने बच्चों तथा सामान पर विशेष ध्यान दें।
  • किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
  • अफवाहों पर ध्यान न दें।
  • किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर संपर्क करें।

पुलिस हमेशा जनता की सेवा में तत्पर है और दशहरा पर्व को सुरक्षित बनाने के लिए चौकस है।