हल्द्वानी में 140 साल पुरानी रामलीला में 60 फुट ऊंचे रावण का दहन

हल्द्वानी में 140 साल पुरानी रामलीला में 60 फुट ऊंचे रावण का दहन

स्थान- हल्द्वानी
रिपोर्ट-ऋषि कपूर

हल्द्वानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विजयादशमी के अवसर पर 140 वर्षों से आयोजित रामलीला का आयोजन इस बार भी भव्यता से हुआ। रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 60 फुट ऊंचे रावण का दहन किया गया।

रामलीला के अंतिम दिन राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक रावण का वध किया गया। हजारों नागरिकों ने इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लिया। जैसे ही विशालकाय रावण का पुतला जलाया गया, पूरा शहर ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा।

इस दौरान मेयर और विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन की प्रशंसा की। कार्यक्रम में शामिल लोग रामलीला के रंगमंच और रावण दहन का आनंद लेने के साथ-साथ विजयादशमी का उत्सव बड़े उल्लास के साथ मनाते दिखे।