हरिद्वार में 55 फुट ऊंचे रावण का दहन

हरिद्वार में 55 फुट ऊंचे रावण का दहन

स्थान – हरिद्वार
रिपोर्ट – संजय चौध

विजयादशमी के अवसर पर बीएचईएल सेक्टर-1 स्थित रामलीला मैदान में धूमधाम से रावण दहन का आयोजन किया गया। इस मौके पर 55 फुट ऊंचे रावण के पुतले को अग्नि के हवाले किया गया।

रामलीला मंच से भगवान श्रीराम और लक्ष्मण अपने अस्त्र-शस्त्रों के साथ मैदान में पहुंचे और रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।

कार्यक्रम में शिवालिक नगर नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पुतला दहन देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। मैदान में उमड़ी भीड़ से पूरा क्षेत्र उत्सव के माहौल में सराबोर हो गया।

इस दौरान मंच पर प्रस्तुत किए गए शिव-पार्वती के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।