चार धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित, श्रद्धालुओं के लिए जरूरी जानकारी

चार धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित, श्रद्धालुओं के लिए जरूरी जानकारी

स्थान : देहरादून

राज्य में चार धामों के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं को सूचित किया गया है कि निर्धारित समय और तिथियों के अनुसार इस साल के लिए कपाट बंद किए जाएंगे।

सूचना के अनुसार सबसे पहले 22 अक्टूबर को सुबह 11:36 बजे मां गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। इसके बाद 23 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट बंद किए जाएंगे।

उसी दिन 23 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे मां यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे। अंतिम रूप से 25 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

चार धामों के कपाट बंद होने के बाद श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने यात्रा की योजना बनाते समय इन तिथियों का ध्यान रखें। यह पर्वतीय यात्रा श्रद्धालुओं और स्थानीय प्रशासन दोनों के लिए सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराना मुख्य उद्देश्य है।