लक्सर में हुआ रावण दहन, सच्चाई ने बुराई पर पाई जीत

लक्सर में हुआ रावण दहन, सच्चाई ने बुराई पर पाई जीत

स्थान : लक्सर

लक्सर। विजयदशमी के अवसर पर लक्सर में रावण दहन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। सच्चाई की बुराई पर जीत के प्रतीक स्वरूप भगवान श्रीराम ने रावण के पुतले पर तीर चलाकर उसका दहन किया।

रावण दहन देखने के लिए मैदान में भारी संख्या में लोग एकत्र हुए और “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण गूंज उठा। आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। फायर ब्रिगेड और पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर रावण दहन कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाया।

इस मौके पर लोगों ने विजयदशमी पर्व को सत्य, धर्म और सदाचार की विजय का प्रतीक बताते हुए उत्साहपूर्वक उत्सव मनाया।