बाजपुर में धूमधाम से मना विजयदशमी, रावण का दहन

बाजपुर में धूमधाम से मना विजयदशमी, रावण का दहन

स्थान – बाजपुर

रिपोर्टर – भूपेंद्र सिंह पन्नू

बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)। गुरुवार देर शाम विजयदशमी पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। गली-मोहल्लों से लेकर मैदान तक बुराई के प्रतीक रावण के पुतले फूंके गए।

श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में गुरुद्वारा साहिब से सब्जी बाजार तक गाजे-बाजे के साथ श्रीराम-रावण युद्ध की झांकी निकाली गई। यह शोभायात्रा मेला परिसर में जाकर संपन्न हुई। यहां भगवान श्रीराम और रावण के बीच घमासान युद्ध का मंचन किया गया और अंत में भगवान श्रीराम ने अग्निवाण से रावण का वध कर पुतले को ध्वस्त कर दिया।

इस मौके पर दर्जा राज्यमंत्री मंजीत सिंह राजू, भाजपा नेता राजेश कुमार, गौरव शर्मा, पंडित शिव कुमार शास्त्री सहित श्रीरामलीला समिति के पदाधिकारी और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। एसडीएम डॉक्टर अमृता शर्मा, सीओ विभव सैनी, कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, केलाखेड़ा थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी और एसएसआई जसविंदर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। मेले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच विजयदशमी पर्व का समापन हुआ।