

रिपोर्टर: अज़ीम खान

लोकेशन: काशीपुर


काशीपुर। नगर निगम में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर गांधीजी की प्रिय राम धुन ‘रघुपति राघव राजा राम’ का गायन किया गया।



कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस उपलक्ष्य में मनाए जा रहे स्वच्छता एवं सेवा पखवाड़े के तहत उपस्थित लोगों ने शहर, गांव, गली और घर को स्वच्छ रखने की शपथ ली।



महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों, पार्षदों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पर्यावरण मित्रों ने नगर निगम से सफाई अभियान की शुरुआत की। यह अभियान मुख्य चौराहे, स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग और पोस्ट ऑफिस रोड तक चला, जहां सड़कों की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।


इस अवसर पर नगर निगम महापौर दीपक बाली, नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त कमल मेहता, पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन समेत सभी पार्षदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर झाड़ू लगाकर अभियान में सहभागिता की।



