हल्द्वानी: डीके क्रिकेट अकादमी में बच्चों का सद्भावना मैच

हल्द्वानी: डीके क्रिकेट अकादमी में बच्चों का सद्भावना मैच


रिपोर्टर- पंकज सक्सेना
स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी। डीके क्रिकेट अकादमी में बच्चों के मध्य सद्भावना मैच आयोजित किया गया। यह मुकाबला रेड इलेविन और ब्लू इलेविन के बीच खेला गया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड इलेविन ने 10 विकेट खोकर 117 रन बनाए। टीम की ओर से सबसे अधिक 14 रन कल्पेश पंत ने बनाए। इसके जवाब में ब्लू इलेविन ने 8 विकेट खोकर 118 रन बनाकर जीत अपने नाम की। ब्लू इलेविन की ओर से अर्नव वर्मा ने सर्वाधिक 30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

मैच के दौरान कई अभिभावक मौजूद रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मैच के रेफरी विशाल पहाड़ी और ग्राउंडमैन गणेश जोशी रहे।