

स्थान : देहरादून



आज एकता जन सेवा फाउंडेशन एंटी करप्शन सेल के तत्वाधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी मूर्तियों पर माल्यार्पण किया गया।



कार्यक्रम में प्रवक्ताओं ने अपने-अपने स्तर से दोनों महान व्यक्तियों के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री ने अपने कार्यकाल में किसानों और आम जनता के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए और देश की आजादी व विकास के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वहीं, महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से लोगों में साहस और एकता का संदेश दिया।


कार्यक्रम में प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण, प्रदेश सहसंयोजक राजेश ठाकुर, संगठन मंत्री जीतू सागर, प्रदेश मीडिया प्रभारी रोहित दिवाकर, नगर सचिव लक्ष्मी देवी, संदीप कुमार, मोहम्मद नबी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।




