दशहरा पर्व पर हरिद्वार में बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, पुलिस ने जारी किया डायवर्जन और पार्किंग प्लान

दशहरा पर्व पर हरिद्वार में बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, पुलिस ने जारी किया डायवर्जन और पार्किंग प्लान

ब्रेकिंग न्यूज / हरिद्वार

हरिद्वार। दशहरा पर्व के अवसर पर शहर में भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात सुगम बनाने के लिए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग योजना जारी की है। बीएचईएल सेक्टर-4 और सेक्टर-1 में पुतला दहन के दौरान कई मार्ग बंद रहेंगे और केवल आपातकालीन वाहन ही प्रवेश कर पाएंगे।

भीड़ नियंत्रण के लिए ज्वालापुर जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू और मोतीचूर इलाके में कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध लागू होंगे। इसके अलावा, बीएचईएल, स्वर्ण जयंती पार्क, मोतीचूर और पंतद्वीप में पार्किंग एरिया बनाई गई है, जहां हजारों वाहनों की सुविधा उपलब्ध होगी।

दूधाधारी क्षेत्र में त्योहार के दौरान आटो, विक्रम और ई-रिक्शा पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि भीड़ बढ़ने पर तुरंत डायवर्जन लागू किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।