

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। यह मुकाबला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के दृष्टिकोण से दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है।



वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहली पारी में वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है और उसके 6 विकेट गिर चुके हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 4 सफलता मिली है।



पहली पारी में वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। 12 रन पर तेजनारायण चंद्रपॉल (0) पहले ही आउट हो गए। इसके बाद जॉन कैम्पबेल (8) को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। सिराज ने दो और विकेट झटके। लंच से पहले कुलदीप यादव ने शाई होप को आउट कर 5वां झटका दिया।


भारत की प्लेइंग-11:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।


वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11:
तेजनारायण चंद्रपॉल, जॉन कैम्पबेल, एलिक अथानाज, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वॉरिकन, खैरी पियरे, जोहान लेन, जेडन सील्स।

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट हेड-टू-हेड (कुल 100 मैच):
- भारत जीता: 23
- वेस्टइंडीज जीता: 30
- ड्रॉ: 47
हालांकि, वेस्टइंडीज ने मई 2002 के बाद भारत के खिलाफ कोई टेस्ट जीत नहीं पाई है।


