नगर पंचायत दिनेशपुर ने मनाया गांधी-शास्त्री जन्म दिवस, स्वच्छ कर्मियों को वितरित किए किट और प्रशस्ति पत्र

नगर पंचायत दिनेशपुर ने मनाया गांधी-शास्त्री जन्म दिवस, स्वच्छ कर्मियों को वितरित किए किट और प्रशस्ति पत्र

स्थान- दिनेशपुर
रिपोर्ट -महेंद्र पाल सिंह

दिनेशपुर। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर पंचायत दिनेशपुर ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वच्छता मिशन 2025 पखवाड़े के तहत नगर पंचायत ने अपने स्वच्छ कर्मियों को सम्मानित किया और उन्हें किट तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनजीत कौर एवं अधिशासी अधिकारी मोहम्मद यामीन शेख ने स्वच्छ कर्मियों को किट और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। अधिशासी अधिकारी मोहम्मद यासीन शेख ने कहा कि आज पूरा देश दो महान विभूतियों का जन्म दिवस मना रहा है। उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जीवनदृष्टि हमें स्वच्छता, सेवा और सादगी के महत्व की याद दिलाती है।

नगर पंचायत के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल दोनों महान नेताओं की जयंती मनाना था, बल्कि स्वच्छता मिशन 2025 के तहत नगर के स्वच्छ कर्मियों के योगदान को मान्यता देना भी था। इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए इसे निरंतर बनाए रखने का संकल्प लिया।