उत्तराखंड एसएससी पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी खालिद गिरफ्तार, पूछताछ में कई अहम जानकारियां आई सामने

उत्तराखंड एसएससी पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी खालिद गिरफ्तार, पूछताछ में कई अहम जानकारियां आई सामने

स्थान- देहरादून

उत्तराखंड: 21 सितंबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की परीक्षा में पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी खालिद को गिरफ्तार किया गया। एसपी देहात जया बलूनी ने बताया कि खालिद के खिलाफ कार्रवाई उसके पूर्व अभियानों और बहन सबिया की गिरफ्तारी के बाद मिली जानकारियों के आधार पर की गई।

एसपी जया बलूनी ने बताया कि खालिद पहले भी यूके ट्रिपल एससी की परीक्षा दे चुका था, लेकिन कम नंबरों के कारण क्वालीफाई नहीं कर पाया था। नाकामी से परेशान होकर उसने पेपर लीक की साजिश रची। खालिद ने परीक्षा से पहले मोबाइल फोन परीक्षा केंद्र में छुपा दिया और परीक्षा के दिन वहां पहुंचकर मोबाइल निकाला। इसके माध्यम से उसने प्रश्न पत्र की फोटो खींचकर आगे भेजी।

खालिद की गिरफ्तारी से पहले ही असिस्टेंट प्रोफेसर और खालिद की बहन सबिया को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ में मिली जानकारियों ने खालिद की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस ने कहा कि अब खालिद और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और परीक्षा प्रणाली में सेंध लगाने वालों के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी गई है।