

टॉप- देहरादून
रिपोर्टर- चिन कुमार


प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी के अनुसार दीप्ती रावत भारद्वाज को भाजपा प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया। आज उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया, जहां सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें पद पर नियुक्त होने की शुभकामनाएं दीं।



दीप्ती रावत भारद्वाज ने अपनी उपलब्धि को जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी निभाने के लिए वह सदैव प्रयासरत रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रदेश की सभी महिलाओं को भाजपा से जोड़कर पार्टी के कार्य में सक्रिय योगदान देंगी।



उन्होंने भरोसा जताया कि महिलाओं की भागीदारी और समर्पित प्रयास से 2027 में भाजपा सुनिश्चित रूप से अच्छे अंकों से विजय प्राप्त करेगी, जो उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।





