जनकपुरी पहुंची राम बारात, भक्तों ने किया भव्य स्वागत

जनकपुरी पहुंची राम बारात, भक्तों ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्टर : पंकज सक्सेना
स्थान : हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी। प्राचीन रामलीला मैदान में रामलीला मंचन की परंपरा के तहत आज भव्य राम बारात का आयोजन हुआ। गणेश वंदना और राम जन्म की प्रस्तुतियों के बाद अयोध्या से प्रारंभ होकर निकली राम बारात जनकपुरी पहुंची, जहां जगह-जगह भक्तों ने बारात का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

बारात से पूर्व संध्या पर मेहंदी रस का आयोजन किया गया, जिसमें हल्द्वानी के अधिकांश गणमान्य लोग शामिल हुए। आज के आयोजन में बालाजी शोभायात्रा और राजस्थान से आए लोक नृत्य की झांकी मुख्य आकर्षण रही।

राम बारात के साक्षी बनने पहुंचे पूर्व दर्जा मंत्री अरविंद पांडे, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, हल्द्वानी सांसद अजय भट्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूरे शहर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा।