नामी यूट्यूबर सौरभ जोशी को रंगदारी की धमकी, शहर में सनसनी

नामी यूट्यूबर सौरभ जोशी को रंगदारी की धमकी, शहर में सनसनी

टॉप : हल्द्वानी
रिपोर्ट : ऋषि कपूर

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित ओलिविया कॉलोनी में रहने वाले देश के प्रसिद्ध यूट्यूबर और व्लॉगर सौरभ जोशी को अज्ञात बदमाशों ने रंगदारी मांगने की धमकी दी है। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर को सौरभ जोशी को जीमेल पर एक धमकी भरा मेल मिला। मेल भेजने वाले ने खुद को कुख्यात ‘भाऊ गैंग’ से जुड़ा बताया और गैंग के सरगना को ‘छोटा डॉन’ नाम से मशहूर बताया, जो दिल्ली में सक्रिय है।

आरोप है कि मेल में सौरभ जोशी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। साथ ही रकम न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।

फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। एसपी सिटी प्रकाश चंद ने बताया कि पुलिस की साइबर सेल समेत कई टीमें इस केस पर काम कर रही हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।