रुद्रपुर कॉलेज चुनाव में गोलीकांड, अध्यक्ष पद प्रत्याशी समर्थक घायल

रुद्रपुर कॉलेज चुनाव में गोलीकांड, अध्यक्ष पद प्रत्याशी समर्थक घायल

स्थान : रुद्रपुर/उधम सिंह नगर
रिपोर्ट : मनोज हालदार

रुद्रपुर। महाविद्यालय चुनाव में उस समय हड़कंप मच गया जब अध्यक्ष पद के दावेदार नागेंद्र गंगवार के समर्थक छात्र पर गोली चला दी गई। घटना में छात्र राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

राजेंद्र ने आरोप लगाया कि वह गंगवार का चुनाव लड़वा रहा था, इसी वजह से विरोधी उम्मीदवार रजत सिंह बिष्ट के समर्थकों ने उस पर हमला किया। बताया जा रहा है कि ब्लैक कार में रजत सिंह बिष्ट के चुनावी फ्लेक्स लगे हुए थे। गाड़ी से उतरते ही हमलावरों ने राजेंद्र पर गोलियां चला दीं।

मौके पर मौजूद रवि दिवाकर ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने किसी की नहीं सुनी और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। हमले में राजेंद्र के पैर में गोली लगी और वह बुरी तरह घायल हो गया।

घायल छात्र को तत्काल इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।