

संवाददाता: संजय जोशी

रानीखेत, 16 सितम्बर।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने रानीखेत में स्वच्छता और सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नागरिक चिकित्सालय रानीखेत परिसर में सफाई अभियान चलाया और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।



कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य की कामना की। इस सेवा अभियान में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।



भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने इस अवसर पर कहा:

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। उनका जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाकर कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और समाजहित के संकल्प को और मजबूत किया है।”


उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:
- जिला महामंत्री: भूपेंद्र कांडपाल, ध्यान सिंह
- जिला उपाध्यक्ष: गणेश राम
- जिला मंत्री: दीप्ति बिष्ट, रमेश खनायत, प्रदीप बिष्ट, लक्ष्मण सिंह
- मंडल अध्यक्ष: ललित मेहरा
- अन्य कार्यकर्ता: अजय चौहान, गिरीश भगत, रोहित शर्मा, दीप भगत समेत अनेक कार्यकर्ता
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने रानीखेत को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प भी लिया।



