काशीपुर में धूमधाम से मनाई गई पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती, वृक्षारोपण कर दी गई श्रद्धांजलि

काशीपुर में धूमधाम से मनाई गई पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती, वृक्षारोपण कर दी गई श्रद्धांजलि

स्थान-काशीपुर

संवाद्दाता-अज़ीम खान

भारत रत्न एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती के अवसर पर आज पंत पार्क, काशीपुर में पं. गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात वृक्षारोपण कर पंत जी की स्मृति को नमन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा एवं महापौर दीपक बाली ने संयुक्त रूप से पंडित पंत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि,

“पंडित गोविंद बल्लभ पंत न केवल देश की स्वतंत्रता के लिए लड़े, बल्कि स्वतंत्र भारत के निर्माण में भी उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा की मिसाल है।”

उन्होंने यह भी कहा कि काशीपुर पंडित पंत जी की कर्मभूमि रही है और यहां के न्यायालय में उन्होंने वकालत कर जनसेवा का मार्ग अपनाया था। काशीपुरवासियों के लिए यह गर्व का विषय है कि एक महान नेता का इतना गहरा जुड़ाव इस नगर से रहा।

कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की भावना के साथ पं. पंत जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।