अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर भड़कीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी

अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर भड़कीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी

रिपोर्ट: दलीप कश्यप/कोटद्वार

सफाई व्यवस्था पर जताई नाराज़गी, दिए सुधार के कड़े निर्देश

कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मंगलवार को कोटद्वार स्थित बेस अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालपानी और गाड़ीघाट का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मरीजों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और अस्पतालों में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही देखने पर विधानसभा अध्यक्ष ने नाराज़गी जताई। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित माहौल हर मरीज का अधिकार है, और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में कोटद्वार बेस चिकित्सालय को दो आर्थोपेडिक चिकित्सक, दो गायनी विशेषज्ञ और तीन एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की नियुक्ति मिली है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और मरीजों को अब बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध हो रही है।