

रिपोर्ट…..ऋषि कपूर

आईजी कुमाऊं ने थाना-चौकी प्रभारियों को दी कड़ी चेतावनी

हल्द्वानी। कुमाऊं में होने वाले छात्र संघ चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह का हुड़दंग या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह स्पष्ट चेतावनी आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने सोमवार को दी।





आईजी ने कहा कि सभी थानों और चौकियों को अलर्ट मोड में रखा गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनावी माहौल पर कड़ी नजर रखी जाए और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो।



उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि किसी कॉलेज में चुनाव के दौरान कोई उपद्रव होता है तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित चौकी प्रभारी और थाना इंचार्ज की होगी।


आईजी की यह सख्त चेतावनी साफ इशारा है कि इस बार चुनावों में कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरतेगा। पुलिस ने छात्र संगठनों से भी शांति बनाए रखने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करने की अपील की है।



