

लोकेशन….लक्सर
रिपोर्टर….रामगोपाल

अखिल भारतीय गुज्जर महासभा ने गुज्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती धूमधाम के साथ मनाई।


इस अवसर पर वीर विजय सिंह पथिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष, और अखिल भारतीय गुज्जर महासभा उत्तराखंड के महा सचिव सन्नि देव ने लक्सर में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।



इस अवसर पर वीर विजय सिंह पथिक ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज ने उस समय देश की सीमाओं को बाहरी आक्रांताओं से सुरक्षित रखकर भारत का मान बढ़ाया। उन्होंने गुज्जर समाज के गौरवपूर्ण इतिहास को याद करते हुए कहा कि समाज अब एकजुट होकर अपने समाज और पीढ़ियों के हित में कार्य करे।



इस अवसर पर गुज्जर समाज के कई वरिष्ठ सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उन्होंने सम्राट मिहिर भोज के साहस और योगदान को याद किया और समाज में एकता और विकास की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में समाजिक संगठनों ने भी भाग लिया और उपस्थित लोगों ने सम्राट मिहिर भोज के व्यक्तित्व और वीरता को श्रद्धांजलि दी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गुज्जर समाज की ऐतिहासिक गौरवशाली परंपरा और संस्कृति को जीवित रखना बताया गया।



