द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी उमा बिष्ट का निधन, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर

द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी उमा बिष्ट का निधन, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर

स्थान : द्वाराहाट

द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमा बिष्ट का दुखद निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने श्रीमती बिष्ट के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि श्रीमती उमा बिष्ट का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन प्रेरणास्पद रहा है, उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक जताते हुए कहा,
“मैं श्रीमती उमा बिष्ट जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति दें।”

श्रीमती उमा बिष्ट, अपने कार्यकाल में जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभा चुकी थीं। उनके सहज स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण को क्षेत्रवासी हमेशा स्मरण करेंगे।

उनके निधन से द्वाराहाट क्षेत्र के साथ ही पूरे अल्मोड़ा जनपद में शोक की लहर है। अनेक सामाजिक संगठनों व आम नागरिकों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है।