राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर कौड़ियाला के पास भारी बोल्डर गिरने से यातायात बाधित, टिहरी पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की

राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर कौड़ियाला के पास भारी बोल्डर गिरने से यातायात बाधित, टिहरी पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की

स्थान : कौड़ियाला/टिहरी

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-58) पर कौड़ियाला के पास भारी बारिश के चलते पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर आ गिरे, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है।

सड़क पर पड़ी चट्टानों के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, एक्सप्लोसिव तकनीक के माध्यम से बोल्डरों को काटकर हटाने का कार्य किया जाएगा। कार्य की जटिलता और खतरे को देखते हुए रात्रि में मार्ग खुल पाना संभव नहीं है

टिहरी पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्ग का चयन करें और अनावश्यक यात्रा से वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुए बचें। बरसात के इस मौसम में भूस्खलन की घटनाएँ आम हो गई हैं, जिससे जान-माल दोनों को खतरा बना हुआ है।

पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और मार्ग को यथाशीघ्र सुचारु करने के प्रयास जारी हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे प्रशासन द्वारा जारी अधिकारिक सूचना का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।