जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अल्मोड़ा,
संवाददाता: संजय जोशी
अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान जिला पंचायत कार्यालय में जारी है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचायत सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी हेमा गैड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता कुंजवाल के बीच माना जा रहा है।

वहीं, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने सरस्वती किरौला को अपना उम्मीदवार बनाया है।

प्रशासन द्वारा मतदान स्थल पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।