हरिद्वार में दो पक्षों में लाठी-डंडों से जबरदस्त झड़प, महिलाओं की भी मारपीट

हरिद्वार में दो पक्षों में लाठी-डंडों से जबरदस्त झड़प, महिलाओं की भी मारपीट

स्थान : हरिद्वार

हरिद्वार के सिंहद्वार चौक क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दर्जनभर लोग हाथों में लाठी-डंडे लिए एक-दूसरे पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात यह रही कि इस झगड़े में महिलाएं भी शामिल थीं और वे भी मारपीट करती हुई दिखाई दे रही हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद का कारण आपसी पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के साथ मिलकर विरोध पक्ष पर हमला कर दिया। इसके बाद मामला देखते ही देखते हिंसक हो गया।

घटना के बाद एक पक्ष की ओर से कनखल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही झगड़े के पीछे की असली वजह सामने लाई जाएगी।

मारपीट में दोनों पक्षों के चार से पांच लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और अब सीसीटीवी फुटेज व वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।