


सथन : देहरादून


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया।




इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और सभी से अभियान में भागीदारी की अपील की।



मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन का आंदोलन बन चुका है।


उन्होंने कहा, “तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह हमें देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों की याद दिलाता है।”

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने-अपने घर, कार्यालय, दुकान आदि पर तिरंगा गर्व और सम्मान के साथ फहराएं और देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।



मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस प्रकार के अभियानों से देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा मिलती है और आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रप्रेम की भावना और भी मजबूत होती है।



