



स्थान : रुड़की


रुड़की में बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक का समय लोगों के लिए उस वक्त दहशत में बदल गया, जब दो जंगली हाथी सेवा के रसाल गीत परिसर में घुस आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



जानकारी के अनुसार, जैसे ही परिसर के गेट पर तैनात सैनिक कुछ समझ पाते, हाथियों ने जोरदार टक्कर मारकर गेट तोड़ दिया और परिसर के भीतर दाखिल हो गए।



हाथियों को देखकर वहां मौजूद सैनिक और लोग खुद को सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाने लगे।


हाथियों ने परिसर में काफी देर तक इधर-उधर घूमकर उत्पात मचाया, हालांकि किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।


घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
वरिष्ठ वन अधिकारी सुनील बलूनी ने बताया कि, “हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है। अंधेरा होते ही उन्हें सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजा जाएगा।”


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथियों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए प्रभावी समाधान निकाला जाए, जिससे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।




