निर्विरोध निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, विजय जुलूस नहीं निकालने का निर्णय

निर्विरोध निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, विजय जुलूस नहीं निकालने का निर्णय

स्थान : सितारगंज
रिपोर्ट : तनवीर अंसारी

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या और सितारगंज ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी।

नामांकन के दिन ही उन्होंने पार्टी संगठन और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए इसे संगठन की एकजुटता और जनविश्वास की जीत बताया।

मंत्री बहुगुणा ने बताया कि उत्तरकाशी जिले में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर पार्टी संगठन ने यह निर्णय लिया है कि इस बार विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। उन्होंने कहा, “हम अपनी यह जीत आपदा पीड़ितों को समर्पित करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि उत्तरकाशी में आई इस आपदा से प्रदेश को भारी नुकसान पहुंचा है, और ऐसे समय में विजय उत्सव मनाना उचित नहीं होगा।

पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी इस निर्णय के साथ एकजुट हैं।

मंत्री बहुगुणा का यह कदम संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक माना जा रहा है। पार्टी की ओर से राहत और पुनर्वास कार्यों में मदद देने की भी बात कही गई है।