नंदानगर में अवैध अंग्रेजी शराब की दो पेटी बरामद, एक गिरफ्तार

नंदानगर में अवैध अंग्रेजी शराब की दो पेटी बरामद, एक गिरफ्तार

स्थान : नंदानगर (चमोली)
रिपोर्टर : विनोद पांडे

जनपद में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चमोली पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में नंदानगर थाना पुलिस ने सितेल रोड पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को सितेल रोड पर चेकिंग के दौरान सितेल पार्किंग से करीब 200 मीटर आगे एक युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार युवक की पहचान प्रेम बिष्ट (27) पुत्र खुशाल सिंह, निवासी ग्राम कनोल, थाना नंदानगर, जनपद चमोली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से इंपीरियल ब्लू की एक पेटी और रॉयल स्टैग की एक पेटी बरामद की। इस तरह कुल दो पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नंदानगर में मुकदमा अपराध संख्या 29/2026 दर्ज किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

चमोली पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस टीम में शामिल: अपर उपनिरीक्षक नवीन पंवार और हेड कांस्टेबल हरेन्द्र।