

संजय जोशी,

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ एवं कनिष्ठ प्रमुख पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। निर्वाचन कार्यालयों में पूरे दिन प्रत्याशियों और समर्थकों की उपस्थिति देखी गई।



जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुनीता कुंजवाल, हेमा गैड़ा और सरस्वती देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र नेगी और शंभु सिंह रावत ने नामांकन किया है।



ब्लॉक प्रमुख पदों पर मुकाबले हुए दिलचस्प
विभिन्न विकासखंडों में ब्लॉक प्रमुख पद हेतु नामांकन इस प्रकार रहे:
- धौलादेवी: 4 नामांकन (आशा नेगी, चित्रलेखा सिंगवाल, मीना भैंसोड़ा, लीला)
- ताकुला: 1 नामांकन (मीनाक्षी आर्या)
- हवालबाग: 2 नामांकन (हिमानी कुंडू, बबीता भाकुनी)
- द्वाराहाट: 3 नामांकन (कुंती फुलारा, आरती, ममता भट्ट)
- लमगड़ा: 3 नामांकन (त्रिलोक सिंह, राधा बिष्ट, विनीत बोरा)
- स्याल्दे: 2 नामांकन (भूपाल सिंह, मथुरा दत्त)


- भिकियासैंण: 3 नामांकन (गीता देवी, दीपक करगेती, सतीश नैनवाल)
- सल्ट: 1 नामांकन (कंचन रावत)
- भैंसियाछाना: 2 नामांकन (नीमा आर्या, सूरज कुमार)
- ताड़ीखेत: 3 नामांकन (बबली मेहरा, विमला रावत, रचना रावत)
- चौखुटिया: 2 नामांकन (महेश लाल, चेतना नेगी)


निर्वाचन कार्यालयों में दिखी उत्साहपूर्ण भीड़
नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे। पूरे जिले में शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त रखी गई थी।


अब सभी की नजर आगामी मतदान और संभावित मुकाबलों पर टिकी है। कई ब्लॉकों में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार हैं, जिससे चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है।





