ताड़ीखेत में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला, तीन महिला प्रत्याशी मैदान में

ताड़ीखेत में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला, तीन महिला प्रत्याशी मैदान में

संजय जोशी
रानीखेत

ताड़ीखेत विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर चुनावी माहौल गर्म हो गया है। इस बार मुकाबला पूरी तरह त्रिकोणीय बन गया है, क्योंकि तीन महिला प्रत्याशियों ने प्रमुख पद के लिए नामांकन किया है।

प्रमुख दावेदार:

  • विमला रावत – भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी हैं। वे लंबे समय से संगठन से जुड़ी रही हैं और जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं।
  • रचना रावत – पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। राजनीति में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। उनके पति हीरा रावत भी पूर्व में ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं।
  • बबली मेहरा – भाजपा से जुड़ी हुईं बबली मेहरा ने भी नामांकन दाखिल किया है, जिससे वोटों का बंटवारा तय माना जा रहा है।

रोचक बनता जा रहा चुनाव

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हो रहा यह चुनाव अब बेहद रोचक और कांटे की टक्कर में बदल गया है। सभी प्रत्याशी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की जोड़-तोड़ में जुटे हैं और अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

इस बार ताड़ीखेत में न केवल राजनीतिक ताकत की परीक्षा है, बल्कि यह देखना भी दिलचस्प होगा कि संगठन से जुड़ाव, पूर्व कार्यकाल का अनुभव या जमीनी पकड़ – किसे ज्यादा समर्थन मिलता है।