

संजय जोशी
रानीखेत

नगर में 22वें दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य और सांस्कृतिक रूप से संपन्न करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया



। बैठक की अध्यक्षता पथ भ्रमण संघ के अध्यक्ष व श्री नंदा देवी समिति के संरक्षक श्री हरीश लाल साह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि महोत्सव इस बार विशेष आकर्षण और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।


बैठक की शुरुआत में समिति के अध्यक्ष अजय कुमार बबली ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार तय की गई:


- 22 सितंबर: महोत्सव का श्रीगणेश प्राण प्रतिष्ठा के साथ
- 23 सितंबर: सुंदरकांड का आयोजन
- 24 सितंबर: अंतरविद्यालयी भजन प्रतियोगिता
- 25 सितंबर: श्री दुर्गा सप्तशती पाठ
- 27 सितंबर: 56 भोग अर्पण
- 28 सितंबर: अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता
- 29 सितंबर: खीर महाभोग
- 01 अक्टूबर: हवन व कन्या पूजन
- 02 अक्टूबर: सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ महोत्सव का समापन

बैठक में छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी, नंद किशोर गर्ग, भाष्कर कपिल, नरेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, दीपक तिवारी, गौरव तिवारी, बसंत नेगी, मोहन बिष्ट सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

श्री दुर्गा पूजा महोत्सव नगर की एक प्रमुख धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा बन चुका है, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से श्रद्धालु भी भाग लेते हैं।



