

प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल

विकासखंड प्रतापनगर में आज प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान राजनीतिक सरगर्मियां तेज रहीं और प्रमुख पद पर मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है।



प्रमुख पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी मनीष पांवार ने पार्टी प्रभारी महावीर रागड़ और दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन किया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी गंगा नेगी ने भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इससे अब प्रमुख पद पर सीधी टक्कर तय मानी जा रही है।



ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए केवल एकमात्र प्रत्याशी प्रकाश चंद्र रमोला ने नामांकन भरा, जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय हो गया है।



कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया — भाजपा के नरेश नेगी और कांग्रेस के बिशन सिंह रांगड़। इस पद के लिए अब मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।

अब प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों पर मतदान होगा, जबकि ज्येष्ठ उप प्रमुख पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं

। चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतदान की प्रक्रिया आगामी दिनों में संपन्न कराई जाएगी।




