लक्सर: उत्तराखंड किसान मोर्चा ने स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिलों के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

लक्सर: उत्तराखंड किसान मोर्चा ने स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिलों के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

लोकेशन……लक्सर
रिपोर्टर…रामगोपाल

उत्तराखंड किसान मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विद्युत अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लक्सर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाने चाहिए, क्योंकि यह क्षेत्र मुख्यतः किसानों और गरीब जनता का है।

उन्होंने कहा कि अधिकांश लोगों को स्मार्ट मीटर रीचार्ज करना नहीं आता है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी और उत्पीड़न झेलना पड़ सकता है।

मोर्चा ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली बिलों में मनमाने ढंग से चार्ज बढ़ाए गए हैं, जो जनता के हित में नहीं हैं।

प्रदर्शन के दौरान मोर्चा पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को जिला और प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर इस विषय में ज्ञापन सौंपा जाएगा।

मोर्चा ने स्पष्ट किया कि जनता के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आंदोलन जारी रहेगा।