खटीमा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तीन दावेदारों ने किया नामांकन, भाजपा प्रत्याशी सरिता राणा सहित अन्य ने दिखाया दमखम

खटीमा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तीन दावेदारों ने किया नामांकन, भाजपा प्रत्याशी सरिता राणा सहित अन्य ने दिखाया दमखम

स्थान- खटीमा ऊधम सिंह नगर

रिपोर्ट- अशोक सरकार

खटीमा में आगामी ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को खटीमा ब्लॉक परिसर में तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

ब्लॉक सभागार में भाजपा की ओर से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित खटीमा ब्लॉक प्रमुख पद हेतु अधिकृत प्रत्याशी सरिता राणा, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख पद हेतु भागीरथी राणा और कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख पद हेतु गौरव नेगी ने संयुक्त रूप से नामांकन दाखिल किया।

तीनों भाजपा प्रत्याशी जुलूस के रूप में अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक सभागार पहुंचे। वहां उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर ए.आर.ओ. आनंद नेगी के समक्ष क्रमशः अपने-अपने पदों के लिए नामांकन पत्र सौंपे।

नामांकन के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गंभीर धामी, भाजपा जिला महामंत्री सतीश गोयल, पूर्व अध्यक्ष नंदन खड़ायत, नगर मंडल अध्यक्ष जीवन धामी

, पूर्व महामंत्री मनोज वाधवा, सोमनाथ मौर्य, रविंद्र राणा, रमेश राणा, राहुल सक्सेना, कमलदीप राणा, सूरज धामी, नरेंद्र बिष्ट, गणेश ठाकुराती सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभी प्रत्याशियों ने जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। आगामी चुनावों को लेकर अब प्रचार-प्रसार में भी तेजी आने की संभावना है।