उत्तरकाशी में रमेश चोहान का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय, भाजपा ने किया नामांकन

उत्तरकाशी में रमेश चोहान का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय, भाजपा ने किया नामांकन

रिपोर्ट -दीपक नौटियाल

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश चोहान का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना अब लगभग तय माना जा रहा है। आज लोक निर्माण विभाग कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने स्वयं इसकी पुष्टि की।

रमेश चोहान ने जानकारी दी कि भाजपा ने उन्हें आधिकारिक रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकित किया है और आज उन्होंने औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल कर दिया है।

पूर्व अध्यक्षों का समर्थन मिला
इस पद के लिए पहले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक वीज्ल्वाण और सुखदेव सिंह रावत के नाम चर्चा में थे, लेकिन दोनों नेताओं ने रमेश चोहान के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है। इससे अब किसी अन्य उम्मीदवार के चुनाव लड़ने की संभावना न के बराबर है।

निर्विरोध निर्वाचन की ओर बढ़े कदम
चूंकि नामांकन की प्रक्रिया में अब तक किसी और उम्मीदवार ने दस्तावेज दाखिल नहीं किए हैं, ऐसे में रमेश चोहान का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।

भाजपा में खुशी की लहर
रमेश चोहान के नाम पर सहमति बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की एकजुटता और मजबूती का प्रतीक बताया है।

कई बार निभा चुके हैं संगठन में अहम जिम्मेदारी
रमेश चोहान भाजपा संगठन में पहले भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं और पार्टी की जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर उनका चयन पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।