हरिद्वार पुलिस ने 15 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सामूहिक दुष्कर्म मामले में तेजी से कार्यवाही

हरिद्वार पुलिस ने 15 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सामूहिक दुष्कर्म मामले में तेजी से कार्यवाही

हरिद्वार

10 अगस्त: थाना पथरी पुलिस ने कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के नेतृत्व में एक संवेदनशील सामूहिक दुष्कर्म मामले में मात्र 15 घंटे में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

घटना 9 अगस्त को धनपुरा पथरी क्षेत्र में हुई, जहां शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी को गांव के अरबिन्द और दो अन्य युवकों ने एंकर फैक्ट्री के पास सुनसान मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया।

यह मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात के पर्यवेक्षण में कई टीमों का गठन किया गया।

साक्ष्यों के अवलोकन और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए 10 अगस्त को रेलवे स्टेशन पथरी से मुख्य आरोपी अरबिन्द पुत्र सुशील (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं।

इस कार्यवाही में थानाध्यक्ष मनोज नौटीयाल एवं पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई है। पुलिस की इस तेजी और समर्पण को स्थानीय लोग सराह रहे हैं।