रामनगर: वार्ड नंबर-20 में गौ ग्रास सेवा वाहन का शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

रामनगर: वार्ड नंबर-20 में गौ ग्रास सेवा वाहन का शुभारंभ, नगर पालिका अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

रिपोर्टर- गोविन्द रावत

स्थान- रामनगर

कार्बेट नगरी रामनगर विधानसभा के चित्रकूट वार्ड नंबर-20 में नगरपालिका परिषद रामनगर द्वारा गौ सेवा को समर्पित एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

आज नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, अधिशासी अधिकारी, सभासद विक्रम भट्ट सहित कई गणमान्य सभासदों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में गौ ग्रास सेवा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

स्थानीय लोगों ने जताई प्रसन्नता

वार्ड में गौ ग्रास सेवा वाहन के सुचारू संचालन को लेकर स्थानीय नागरिकों में खासी खुशी देखी गई। लोगों का कहना है कि यह पहल नगर की गायों और बेसहारा पशुओं के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।

सभासद ने जताया आभार

इस मौके पर सभासद विक्रम भट्ट ने नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम और अधिशासी अधिकारी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और मिष्ठान वितरण कर उनका आभार जताया।

उन्होंने कहा कि,

“वार्ड नंबर-20 में गौ ग्रास सेवा वाहन की शुरुआत नगर पालिका की एक सराहनीय पहल है, इससे आवारा और बेसहारा गोवंश को समय पर चारा पहुंचाना संभव होगा।”

गौ सेवा के प्रति एक नई सोच

नगरपालिका की यह पहल न केवल पशु कल्याण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि स्वच्छता और ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार में भी सहायक होगी। आवारा पशुओं के लिए समर्पित यह सेवा वाहन अब नियमित रूप से गोवंश के लिए चारा पहुंचाएगा।

उपस्थित रहे ये गणमान्य

इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के सभासदगण, नगर के सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की भूरि-भूरि सराहना की।