भुजीयाघाट में मलबे और सैलाब का कहर: दो युवकों के बहने की आशंका, नैनीताल मार्ग बंद

भुजीयाघाट में मलबे और सैलाब का कहर: दो युवकों के बहने की आशंका, नैनीताल मार्ग बंद

हल्द्वानी

भारी बारिश के चलते भुजीयाघाट में पहाड़ टूटने और सड़कों पर तेज सैलाब आने से दो युवकों के बहने की सूचना है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो स्कूटी सवार युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग व राहत टीमें युवकों की तलाश में जुट गई हैं।

बारिश के चलते पहाड़ों से आया मलबा और पानी मुख्य सड़क पर आ गया, जिससे नैनीताल का यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

नैनीताल मार्ग पर लंबा जाम लग गया है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर रवाना हो चुकी हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है।


स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।