आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव– प्रकृति के संकेतों को समझने का प्रयास करें। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। आपको उचित समय पर उचित समाधान मिलता जाएगा। धर्म-कर्म तथा आध्यात्मिक मामलों में भी रुचि बनी रहेगी। जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा।

नेगेटिव– शांति से परिस्थितियां व्यवस्थित करें। बहुत अधिक आत्मविश्वास आपके लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। कहीं भी इन्वेस्टमेंट करने के लिए सही समय का इंतजार करें।

व्यवसाय– आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। लोन, टैक्स आदि जैसे मामलों में कुछ उलझने आ सकती हैं। व्यवसाय से संबंधित सरकारी मामले सुलझेगे। ऑफिस में बॉस या किसी उच्चाधिकारी से वाद-विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें।

लव– काम के साथ-साथ परिवार की देखभाल तथा सहयोग में ध्यान देना जरूरी है। इससे घर का माहौल सुखद बना रहेगा।

स्वास्थ्य– अत्यधिक कार्यभार की वजह से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। जिससे आपका तनाव बढ़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव– किसी नवीन योजना को कार्य रूप देने से बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं। चुनौतियों को स्वीकारे और क्रिएटिव रहें। किसी नजदीकी संबंधी का सहयोग भी मिलेगा। अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

नेगेटिव– हालांकि आपको उचित परिणाम हासिल करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी, परंतु ये समय धैर्य और संयम भी रखने का है। धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होती जाएंगी। रिश्तों के मामले में लापरवाही न बरतें। जरा सी गलतफहमी से दूरियां आ सकती हैं।

व्यवसाय– व्यापार में धन संबंधी लेनदेन करते समय सावधान रहें। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा, जो कि लाभदायक रहेगी। कहीं भी निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें, वर्ना पैसा फंस सकता है। सरकारी कार्यालय में अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें।

लव– पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों को जल्दी ही विवाह में परिणित होने संबंधी योजनाएं बनेंगी।

स्वास्थ्य– कोई दुखद समाचार मिलने से मन में नकारात्मक विचार आएंगे। जिससे आप की कार्य क्षमता भी प्रभावित हो सकती हैं। योगा और मेडिटेशन अवश्य करें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव– इस समय कोशिश करने पर आपके मनचाहे कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो सकते हैं। नई-नई ज्ञानवर्धक जानकारियों को हासिल करने में रुचि बनी रहेगी। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों को भी आप निभा लेंगे।

नेगेटिव– किसी भी तरह की गतिविधि में अपनी मर्जी दूसरों पर ना थोपें। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास भी करना पड़ सकता है। अगर शॉपिंग करने जाएं, तो पेमेंट करते समय लापरवाही न करें।

व्यवसाय– फोन पर कोई महत्वपूर्ण बातचीत आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनाएगी। काम के दबाव के कारण कभी-कभी आप स्वयं को फंसा हुआ महसूस करेंगे, लेकिन आज की मेहनत आपके भविष्य के लिए बेहतर भाग्य का निर्माण करेगी।

लव– जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। प्रेम संबंध में कुछ मनमुटाव हो सकता है, अपने स्वभाव में कोमलता बनाकर रखें।

स्वास्थ्य– स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने की वजह से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव– घर में नजदीकी संबंधों की आवाजाही रहेगी, साथ ही विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। कोई भी काम करने से पहले अपनी अंतरात्मा की आवाज को जरूर सुनें, आपको अवश्य ही अच्छी सूझबूझ तथा सोच-विचार की क्षमता प्रदान होगी।

नेगेटिव– कभी-कभी ऐसा लगेगा कि समय हाथ से निकलता जा रहा है। बेहतर होगा कि अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्यभार अपने ऊपर न लें। हालांकि आप जल्दी ही परिस्थितियां अपने अनुकूल कर लेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

व्यवसाय– व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा, लेकिन आपको अपने कार्य करने की रणनीति में कुछ बदलाव भी करने की आवश्यकता है। ऐसा करने से और अधिक बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति काम का भार कम होने की वजह से राहत महसूस करेंगे।

लव– पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक रहेगी। आपसी सामंजस्य द्वारा समस्याओं का निवारण करने का प्रयास करें। लव पार्टनर के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें।

स्वास्थ्य– इस समय सुस्ती और आलस बहुत ज्यादा हावी रहेंगे। स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक रहें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव– पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा और बेचैनी से मुक्त मिलेगी। किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में बहुत अधिक प्रसन्नता व उमंग रहेगी। अपने अंदर भरपूर ऊर्जा को महसूस करेंगे। कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है।

नेगेटिव– आज एक बात का खास ध्यान रखें कि किसी पर अधिक विश्वास नहीं करना है, क्योंकि धोखा मिलने की आशंका है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, क्योंकि चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। आर्थिक मामले अभी पूर्ववत ही रहेंगे।

व्यवसाय– व्यवसाय में आपके द्वारा लिए गए त्वरित निर्णय सकारात्मक रहेंगे। पार्टियों के साथ कोई मतभेद होने की स्थिति बन सकती है, इसलिए सजग रहने की जरूरत है। कोई रुका हुआ आय का स्त्रोत पुनः शुरू हो सकता है, इसलिए इस पर ध्यान दें। ऑफिस में टारगेट हासिल करना सुगम रहेगा।

लव– दांपत्य जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थिति बनेगी, लेकिन आपस में बैठकर सुलझाने से परिस्थितियां संभल भी जाएंगी। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य– एलर्जी और बदलते मौसम जैसी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। लापरवाही न करके अपना उचित इलाज करवाएं।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव– दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों की रूपरेखा बना लें। आज कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। घर में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आपकी मध्यस्थता से हल हो जाएंगी।

नेगेटिव– कभी-कभी मनमर्जी और अति आत्मविश्वास की वजह से आप धोखा भी खा सकते हैं। फोन या मित्रों के साथ घूमने-फिरने में अपना समय और पैसा व्यर्थ न करें। ज्यादा सोचने-विचारने में समय न लगाएं और तुरंत योजनाओं को क्रियान्वित करें।

व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं, लेकिन ध्यान रखें कि सफलता हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। सरकारी नौकरी पेशा व्यक्तियों का अपने ऑफिस में वर्चस्व बना रहेगा।

लव– पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर नोकझोंक हो सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।

स्वास्थ्य– नींद न आने जैसी समस्या परेशान कर सकती है। जिसकी वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव– परिवार में चल रही किसी समस्या का निवारण करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। आपका अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पण कई कामों को हल करने में सक्षम रहेगा। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा।

नेगेटिव– इस समय विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा मेहनत की जरूरत है। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त करते समय पेपर आदि अच्छी तरह अवश्य चेक कर लें। ध्यान रखें कि कोई आपका नजदीकी ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है।

व्यवसाय– आर्थिक मामलों पर मनन और चिंतन करने की जरूरत है। इस समय व्यवसाय में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन करने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। अगर कार्यस्थल के आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव संबंधी प्लानिंग चल रही है, समय अनुकूल है, आपको निश्चित ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

लव– पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखने के लिए आपसी सामंजस्य जरूरी है। वाद-विवाद से घर का वातावरण भी दूषित हो सकता है।

स्वास्थ्य– घुटनों व जोड़ों के दर्द की पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। विशेष तौर पर महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- गहरा पीला

भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव– कुछ खास लोगों से मेल-मुलाकात होगी और घर के बदलाव संबंधी विषयों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई विशेष सफलता हासिल हो सकती है। खास तौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल चल रहा है।

नेगेटिव– आलस की वजह से काम को टालना उचित नहीं है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ गलतफहमी की वजह से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य कर लें।

व्यवसाय– प्रभावशाली व्यवसाय के लोगों का सानिध्य मिलेगा, जो कि आपके व्यवसाय में ग्रोथ के लिए सहायक साबित होगा। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक प्लेस पर किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें, वर्ना मुसीबत में पड़ सकते हैं।

लव– पारिवारिक सुख-शांति का माहौल रहेगा। किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। ये संबंध प्रेम संबंधों में भी परिणित होने की संभावना है।

स्वास्थ्य– खांसी, जुकाम परेशान करेंगे। इंफेक्शन जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या रखना बहुत जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव– आज आपको कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है। इसलिए व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं तथा अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग को अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही सकारात्मक बनी हुई हैं।

नेगेटिव– मन मुताबिक तरीके से कोई काम न बनने पर मन परेशान भी रहेगा। अकस्मात ही कुछ खर्चे सामने आएंगे। अगर कहीं निर्णय लेने में दिक्कत आती है तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। निश्चित ही हल निकलेगा।

व्यवसाय– कारोबारी मामलों में पूरी शिद्दत से अपने कार्यों पर ध्यान दें। दूसरों पर भरोसा करना या निर्भर रहना उचित नहीं है। लाभ के मार्ग और अधिक प्रशस्त होंगे। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से तनाव बना रहेगा।

लव– पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील रहें।

स्वास्थ्य– कब्जियत और गैस की समस्या हो सकती है। खानपान व्यवस्थित रखें, आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी

भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव– रुके हुए कार्यों में गति आएगी और मतलब निकालने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। कोई प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त का प्लान बन रहा है तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। परिवार तथा समाज दोनों जगह उचित मान-सम्मान बना रहेगा।

नेगेटिव– ज्यादा आत्म केंद्रित होना भी उचित नहीं है। बच्चों के साथ उनकी बातों को शांतिपूर्ण तरीके से समझने का प्रयास करें। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला गलत भी हो सकता है। इसलिए धैर्य और संयम बनाकर रखें। सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की ढील न दें।

व्यवसाय– व्यवसायिक गतिविधियां यथावत ही रहेंगी। इस समय अतिरिक्त मेहनत करने की भी जरूरत है। युवाओं को कोई रोजगार का अवसर मिलने से राहत मिलेगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी भी तरह की उधारी आज न करें, कुछ आर्थिक नुकसान होने की भी आशंका लग रही है।

लव– पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आपसी संबंधों में भी मधुरता रहेगी।

स्वास्थ्य– पाचन संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। इस समय खान-पान के प्रति बहुत ही सजग रहना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- सफेद

भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव– दिन काफी संतोषजनक व्यतीत होगा। नजदीकी संबंधियों और मित्रों के साथ मेल-मिलाप और वार्तालाप का दौर बना रहेगा। उपहारों का भी आदान-प्रदान रहेगा। किसी की सलाह पर विश्वास करने की बजाय खुद के निर्णय लेना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।

नेगेटिव– अनुभवी लोगों तथा प्रकृति के सानिध्य में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें, इससे आपको सुकून मिलेगा। हालांकि कड़ी मेहनत के बावजूद उचित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। किसी भी वाद-विवाद जैसी परिस्थिति से दूर रहें।

व्यवसाय– किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ व्यवसायिक रूप से जुड़ने की नीति कामयाब रहेगी। आपका कोई टारगेट पूरा होने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होने वाली है। सिर्फ अपने प्रयासों को और अधिक बल देने की जरूरत है। ऑफिस में सुकून भरा माहौल रहेगा।

लव– पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी, परंतु गलत संबंध घर की सुख-शांति भंग कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव– बहुत दिनों के बाद घर में नजदीकी मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशी महसूस करेंगे। तथा किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार-विमर्श होगा। कोई मन मुताबिक कार्य पूरा हो जाने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

नेगेटिव– लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, क्योंकि नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। किसी के साथ बहुत अधिक वाद-विवाद में न पड़ें। आज वाहन का प्रयोग बहुत अधिक सावधानीपूर्वक करें।

व्यवसाय– कार्य क्षेत्र में साफ सफाई अथवा रखरखाव संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद ही करना जरूरी है। ऑफिस में किसी सहयोगी द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, परंतु अपनी फाइलें और पेपर्स सुव्यवस्थित रखें।

लव– पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। घर के सभी सदस्यों का आपसी तालमेल घर में सकारात्मक ऊर्जा को व्याप्त रखेगा।

स्वास्थ्य– मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। व्यायाम और योगा पर भी अधिक ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 6