देहरादून: मुख्य सेवक सदन में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित

देहरादून: मुख्य सेवक सदन में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित

देहरादून

देहरादून के मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में एक भव्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिंचाई विभाग एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम के विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में उत्तराखण्ड में 24,000 से अधिक सरकारी नौकरियों पर युवाओं को नियुक्ति दी जा चुकी है।

इस पहल से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को राहत मिली है और सरकारी सेवा में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है।

कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री और अधिकारियों का आभार जताते हुए प्रदेश की सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया।