सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया, नोटिस जारी

सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया, नोटिस जारी

हरिद्वार

संवाददाता – मनोज कश्यप

धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिक्रमण हटाने के अभियान के बीच अब सिंचाई विभाग ने भी अतिक्रमण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

यूपी सिंचाई विभाग ने अपनी जमीनों पर कब्जा जमाए लोगों को 15 दिन के नोटिस जारी किए हैं।

हरिद्वार हेडवर्क के एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि विभाग की जमीनों पर अतिक्रमण की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

इससे पहले भी कई बार अभियान चलाकर कब्जे हटाए गए,

लेकिन कुछ समय बाद फिर से कब्जा कर लिया गया। अब विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए कहा है कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ ध्वस्तीकरण, चालान और मुकदमेबाजी की कार्रवाई की जाएगी।

यह कदम सिंचाई विभाग की जमीनों की सुरक्षा और विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उठाया गया है।